Independence Day 2026: उज्जैन की हेमलता सूर्यवंशी को 15 अगस्त के राष्ट्रपति भवन ‘एट होम रिसेप्शन’ का निमंत्रण मिला है। उन्होंने पंचकोशी यात्रा में 14 वर्षीय बालिका की जान बचाई थी।

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले विशेष ‘एट होम रिसेप्शन’ में उज्जैन की हेमलता सूर्यवंशी भी शामिल होंगी। हेमलता को यह खास निमंत्रण पंचकोशी यात्रा के दौरान एक 14 वर्षीय बालिका की जान बचाने के साहसिक कार्य के लिए मिला है। राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण मिलने के बाद उनके परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है।
युवा आपदा मित्र के रूप में कर रहीं सेवा
हेमलता सूर्यवंशी 10 मार्च 2026 से युवा आपदा मित्र के रूप में प्रशासन के साथ अपनी सेवाएं दे रही हैं। ड्यूटी के दौरान वह जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद करती हैं। इसी जिम्मेदारी के तहत पंचकोशी यात्रा के दौरान उनकी ड्यूटी उज्जैन के रामघाट पर लगाई गई थी।
रामघाट पर बचाई 14 वर्षीय बालिका की जान
पंचकोशी यात्रा के दौरान रामघाट पर एक 14 वर्षीय बालिका का अचानक पैर फिसल गया और वह नदी के पानी में जाने लगी। बालिका को डूबता देख हेमलता ने बिना देर किए लाइफ जैकेट की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता से एक परिवार की बेटी की जान बच गई।
साहस के लिए मिला राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण
हेमलता के इसी साहसिक कार्य को देखते हुए उन्हें 15 अगस्त के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में होने वाले ‘एट होम रिसेप्शन’ के लिए आमंत्रित किया गया है। यह निमंत्रण उनके लिए विशेष सम्मान है। देश के पांच राज्यों से पांच युवतियों का इस कार्यक्रम के लिए चयन किया गया है, जिनमें मध्य प्रदेश से हेमलता को जगह मिली है।
BSc कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
हेमलता ने बीएससी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी की है। वह पहले एक निजी बैंक में नौकरी भी कर चुकी हैं। फिलहाल वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। इसके साथ ही युवा आपदा मित्र के तौर पर प्रशासन के साथ जुड़कर जरूरतमंद लोगों की मदद करती हैं।
परिवार ने जताया गर्व
राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण मिलने की जानकारी के बाद हेमलता के परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी मां का कहना है कि बेटी ने परिवार का नाम रोशन किया है। हेमलता ने भी इस सम्मान पर खुशी जताते हुए कहा कि लोगों की मदद के लिए किए गए प्रयास को इतना बड़ा सम्मान मिलना उनके लिए गर्व की बात है।
राजधानी भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए ‘अभ्युदय 2026’ का शानदार आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीयूष मिश्रा समेत 50 हस्तियों की मौजूदगी में छात्रों को पत्रकारिता और नई तकनीक का बड़ा संदेश दिया।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने MP TET 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। 1998 से 2009 के बीच नियुक्त लगभग 1.5 लाख स्थानीय शिक्षकों को यह परीक्षा पास करनी होगी। 12 अक्टूबर को होने वाली इस परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
भोपालवासियों के लिए आज का दिन वीआईपी मूवमेंट से भरा रहेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव राजधानी में 'अभ्युदय 2026' और रविदास यात्रा में शामिल होंगे। वहीं, गुना और कैलारस-सबलगढ़-वीरपुर के स्थानीय लोगों को कृषि महोत्सव और मेमू ट्रेन की वर्चुअल सौगात मिलेगी।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page