Dewas College: देवास के केपी कॉलेज में रिजल्ट गड़बड़ी और फीस बढ़ोतरी के विरोध में एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने कटोरा लेकर भीख मांगकर अनोखा विरोध जताया।


Dewas College: देवास के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस लीड केपी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष के 30 से अधिक विद्यार्थियों को शून्य अंक और पूरक मिलने के विरोध में एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने फीस बढ़ोतरी और विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कटोरा लेकर भीख मांगकर विरोध जताया।
30 से ज्यादा छात्रों के रिजल्ट पर उठे सवाल
एनएसयूआई पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले कई विद्यार्थियों को बीकॉम प्रथम वर्ष में शून्य अंक या पूरक दे दी गई। उन्होंने इसे विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही बताते हुए जल्द सुधार की मांग की।
कटोरा लेकर प्राचार्य कार्यालय पहुंचे छात्र
भोपाल चौराहे से रैली निकालते हुए छात्र नेता और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कक्ष पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कटोरा लेकर भीख मांगी गई और उसमें जमा हुए सिक्के प्राचार्य को सौंपते हुए कहा कि इन्हें कुलपति तक पहुंचाया जाए।
उज्जैन के चक्कर से बचाने की मांग
पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने मांग की कि कॉलेज की ओर से एक कर्मचारी नियुक्त किया जाए, जो विश्वविद्यालय से जुड़े विद्यार्थियों के जरूरी कार्यों के लिए नियमित रूप से उज्जैन जाए, ताकि छात्रों को बार-बार परेशान न होना पड़े।
प्राचार्य बोले- विश्वविद्यालय स्तर पर होगी कार्रवाई
प्राचार्य डॉ. रतन सिंह अनारे ने कहा कि करीब 30 विद्यार्थियों की शून्य और पूरक वाली अंकसूचियों का मामला विश्वविद्यालय के सामने रखा गया है। इस संबंध में निर्णय विश्वविद्यालय स्तर पर ही लिया जाएगा।
राजधानी भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए ‘अभ्युदय 2026’ का शानदार आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीयूष मिश्रा समेत 50 हस्तियों की मौजूदगी में छात्रों को पत्रकारिता और नई तकनीक का बड़ा संदेश दिया।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने MP TET 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। 1998 से 2009 के बीच नियुक्त लगभग 1.5 लाख स्थानीय शिक्षकों को यह परीक्षा पास करनी होगी। 12 अक्टूबर को होने वाली इस परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
भोपालवासियों के लिए आज का दिन वीआईपी मूवमेंट से भरा रहेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव राजधानी में 'अभ्युदय 2026' और रविदास यात्रा में शामिल होंगे। वहीं, गुना और कैलारस-सबलगढ़-वीरपुर के स्थानीय लोगों को कृषि महोत्सव और मेमू ट्रेन की वर्चुअल सौगात मिलेगी।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page