Agar Malwa News: आगर-मालवा में समस्या का समाधान नहीं होने से परेशान व्यक्ति जनसुनवाई कार्डों की माला पहनकर कलेक्ट्रेट पहुंचा और आंदोलन की चेतावनी दी।

Agar Malwa News: आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा की जनसुनवाई में अनोखा नजारा देखने को मिला। अपनी समस्या का समाधान नहीं होने से परेशान एक शिकायतकर्ता जनसुनवाई में मिले पावती और निराकरण कार्डों की माला पहनकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया। उसने प्रशासन पर लगातार शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
4-5 साल से जनसुनवाई में लगा रहा चक्कर
सोयत कला निवासी राधेश्याम माली ने बताया कि वह पिछले 4 से 5 वर्षों से अपनी समस्या को लेकर लगातार कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंच रहा है। हर बार आवेदन लेने के बाद उसे जनसुनवाई की पावती या निराकरण कार्ड दे दिया जाता है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। परेशान होकर उसने इन्हीं कार्डों की माला बनाकर प्रशासन के सामने अपना विरोध जताया।
रास्ता बंद करने और अतिक्रमण का आरोप
राधेश्याम माली का आरोप है कि सोयत कला में कुछ लोगों ने आम और शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण कर रास्ता बंद कर दिया है। इसके अलावा गांव के एक नाले के आसपास भी अवैध अतिक्रमण किए जाने की शिकायत है। इससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी के साथ जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
सीएम हेल्पलाइन पर भी की कई शिकायतें
शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने इस मामले को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर भी 8 से अधिक बार शिकायत दर्ज कराई है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप लगाया गया है। लगातार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से वह काफी नाराज है।
समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
राधेश्याम माली ने कहा कि यदि प्रशासन अब भी उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं करता है, तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। अब जनसुनवाई में किए गए इस अनोखे विरोध के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है, इस पर नजर रहेगी।
राजधानी भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए ‘अभ्युदय 2026’ का शानदार आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीयूष मिश्रा समेत 50 हस्तियों की मौजूदगी में छात्रों को पत्रकारिता और नई तकनीक का बड़ा संदेश दिया।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने MP TET 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। 1998 से 2009 के बीच नियुक्त लगभग 1.5 लाख स्थानीय शिक्षकों को यह परीक्षा पास करनी होगी। 12 अक्टूबर को होने वाली इस परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
भोपालवासियों के लिए आज का दिन वीआईपी मूवमेंट से भरा रहेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव राजधानी में 'अभ्युदय 2026' और रविदास यात्रा में शामिल होंगे। वहीं, गुना और कैलारस-सबलगढ़-वीरपुर के स्थानीय लोगों को कृषि महोत्सव और मेमू ट्रेन की वर्चुअल सौगात मिलेगी।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page