Ratlam E-Scooter Blast: मध्य प्रदेश के रतलाम में घर के अंदर खड़े नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। हादसे में महिला और उसकी 16 वर्षीय बेटी 60 फीसदी से अधिक झुलस गईं।
.jpg&w=3840&q=75)
Ratlam E-Scooter Blast: रतलाम की विंध्यवासिनी कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब 4 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर के अंदर खड़े इलेक्ट्रिक स्कूटर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और स्कूटर तेज धमाके के साथ फट गया। घर में मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और उसकी 16 साल की बेटी इस हादसे की चपेट में आ गईं। दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। बताया जा रहा है कि उनके शरीर का 60 फीसदी से ज्यादा हिस्सा जल गया है।
हादसे में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि घटना के समय इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिंग पर लगा ही नहीं था। परिवार के मुताबिक, स्कूटर महज 10 दिन पहले खरीदा गया था और हादसे के वक्त वह घर के अंदर सामान्य रूप से खड़ा था। परिवार का कहना है कि सुबह अचानक स्कूटर में आग लगी। आग की तेज लपटों के कारण घर का मुख्य दरवाजा खोलना मुश्किल हो गया। अंधेरे और घबराहट के बीच चाबी नहीं मिलने से परिवार के सामने बाहर निकलने का रास्ता भी बंद हो गया।
जानकारी अनुसार, आग तेजी से फैलती देख परिवार ने नीचे से निकलने के बजाय छत का रास्ता अपनाया। घर की महिलाओं ने किसी तरह ऊपर पहुंचकर पड़ोसियों की मदद ली और छत के रास्ते सुरक्षित स्थान तक पहुंचीं। वहीं इस दौरान घर के भीतर फंसे परिजनों को बाहर निकालने की कोशिश भी की गई। पड़ोसियों ने भी आग बुझाने में मदद की। बाद में फायर टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
हादसे के बाद घायल मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाने में कथित देरी को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए। उनका आरोप है कि कई बार संपर्क करने के बावजूद एंबुलेंस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद दोनों घायलों को निजी वाहन से रतलाम जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
आग इतनी तेज थी कि घर में रखा कूलर, पंखे और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बुरी तरह जल गए। स्कूटर का अधिकांश हिस्सा आग में नष्ट हो गया और सिर्फ उसका धातु का ढांचा बचा। परिवार के मुताबिक, स्कूटर को करीब 85 हजार रुपये में मानक चौक स्थित एक शोरूम से खरीदा गया था।
घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का मुख्य फोकस इस बात पर है कि चार्जिंग से जुड़े बिना खड़े इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग किस वजह से लगी और उसके बाद विस्फोट जैसी स्थिति कैसे बनी। हादसे की वास्तविक वजह फोरेंसिक जांच और तकनीकी पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
इस घटना ने इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी और उनके घरेलू इस्तेमाल से जुड़ी सुरक्षा पर एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है। खासतौर पर तब, जब वाहन चार्जिंग पर भी नहीं था।

भोपाल शहर में शिक्षक भर्ती के पदों को बढ़ाने को लेकर चल रहे धरने पर बड़ी खबर है। सरकार ने साफ कह दिया है कि रिजल्ट के बाद पद नहीं बढ़ेंगे। उधर भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं की तबीयत बिगड़ गई है।

मध्य प्रदेश के कृष्ण भक्तों और बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के 81 मंदिरों में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव मनेगा और 4 सितंबर को अपने भोपाल सीएम हाउस में 1000 नन्हे कान्हा जुटेंगे।
मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार खबर आ गई है। कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस विभाग में एसआई और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page